भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। संस्था परिवर्तन की साक्षी समिति ने होली पर्व के उपलक्ष्य में “होली मिलन कार्यक्रम” अपने नगर कार्यालय पर आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मंत्री संजीव बालियान की पत्नी डॉ0 सुनीता बालियान, विशिष्ट अतिथि लोकसभा प्रभारी नीरज शर्मा,विशेष आमंत्रित अतिथि सुधाराज शर्मा, आंचल तोमर,अरविंद राज शर्मा,गौरव स्वरूप,सुघोष आर्य रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद शर्मा, व्यवस्था रुचिर गौड़,संचालन संदीप शर्मा की रही। कार्यक्रम में वक्ताओं ने होली पर्व को उल्लास से मनाने एवं देश को सशक्त बनाने हेतु राष्ट्रवाद को अपनाने पर बल दिया कार्यक्रम में डॉक्टर संदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, दिनेश जैन एडवोकेट, आदेश त्यागी, बिट्टू त्यागी, श्रेयांक वाधवा, कार्तिक गुप्ता आदि रहे।















