भास्कर न्यूज उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
बुढ़ाना। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड इकाई भैंसाना में सुशील बलूनी प्रख्यात विद्वान अंक ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र द्वारा कलश यात्रा के साथ यज्ञ का श्री गणेश कराया गया। सर्वप्रथम चीनी मिल स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर के मुख्य द्वार से माताओं एवं बहनो द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी। जिसका समापन पुनः मन्दिर पर जाकर हुआ। तत्पश्चात अपरान्ह 3 बजे से सायं 6 बजे तक आचार्य द्वारा वास्तु कथा का प्रवचन किया गया। जिसमें आचार्य ने दैनिक जीवन में आने वाले वास्तु संकटों के कारण एवं निवारण पर प्रकाश डाला। इसी के साथ आज से लेकर आगामी 13 मार्च तक के होने वाले तीन दिवसीय वास्तुशास्त्र की कथा एवं यज्ञ का श्री गणेश हो गया। इस पवित्र अवसर पर मुख्य यजमान के रुप में केपी सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं चीनी मिल के अन्य अधिकारी जैसे असीम श्रीवास्तव वरिष्ठ महा प्रबंधक उत्पादन, पंकज पंवार महा प्रबंधक मांस, शिव कुमार त्यागी, महा प्रबंधक गन्ना, विकास मलिक वरिष्ठ उप महा प्रबंधक अभियंत्रण, बीपी दीक्षित प्रबन्धक मासं, सतीश कुमार श्रीवास्तव प्रबन्धक भण्डार, अनुज बच्छस उप प्रबन्धक लीगल, विपिन कुमार उपाध्याय सहायक प्रबन्धक प्रशासन एवं अन्य मिल अधिकारियों ने सहपरिवार भाग लिया।















