भाकियू की बैठक में 14 मार्च को दिल्ली चलने का आह्वान 

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।

 

मुज़फ्फरनगर बुढ़ाना। ब्लाक क्षेत्र के गांव भसाना में खतौली मोड़ पर स्थित इब्राहिम सैफी प्रतिष्ठान पर आज सोमवार को भारतीय किसान यूनियन‌ टिकैत गुट के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक हुयी। जहां भाकियू के नये जिला उपाध्यक्ष अनुज बालियान, नये बुढ़ाना तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार व नये बुढ़ाना ब्लाक अध्यक्ष सुधीर सहरावत का फूल मालाओं से स्वागत हुआ वहीं जिला उपाध्यक्ष अनुज बालियान ने 14 मार्च को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में जाने का आह्वान किया। यहां डाक्टर नदीम त्यागी विज्ञाना, सुहेल सिद्दीकी सुल्तानपुर, तहसीन सैफी व अफसर अंसारी ने भाकियू की सदस्यता ली। अनुज बालियान ने कहा कि 14 मार्च को दिल्ली मे महापंचायत है। महापंचायत मे किसानों के विभिन्न मुद्दे जिनमें बिजली का बिल, गन्ना भुगतान, ऊर्जा निगम द्वारा किसानों का उत्पीड़न और निराश्रित पशुओं समेत अन्य समस्याएं शामिल रहेंगी। नये तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार व नगराध्यक्ष इसरार इदरीशी ने कहा कि 14 मार्च को सभी कार्यकर्ता बसों व निजी वाहनों से दिल्ली कूच करेंगे। यहां पर इरशाद सलमानी, न्याय पंचायत अध्यक्ष तैमूर अली राणा मंदवाडा, इजहार अहमद, शमीम सैफी, प्रविंद्र खोखर, विपिन पंवार, दभेडी आस मौहम्मद, अबरार व राजबीर ठेकेदार मौजूद थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts