बड़ौत। नगर स्थित रालोद कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई। तय हुआ कि 10 मार्च को एनडीए प्रत्याशी डा. राजकुमार सांगवान का रोड शो निकाला जाएगा, जो बरनावा से चलकर छपरौली में संपन्न होगा।11 मार्च को होगी भाजपा-रालोद की संयुक्त बैठत
बैठक में एनडीए प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि 11 मार्च को बड़ौत में रालोद भाजपा की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें चुनाव की रणनीति पर विचार होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने कहा कि रालोद किसान, गरीब, मजदूर और युवाओं के हितों के लिए कार्य कर रहा है। कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं।इस दौरान वक्ताओं ने बागपत लोकसभा सीट का चुनाव भारी मतों से जिताकर जयन्त चौधरी को मजबूत करने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष रामपाल धामा की अध्यक्षता व सुरेश राणा के संचालन में हुई बैठक में विधायक डा. अजय कुमार, सुखवीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अश्विनी तोमर, जयकिशोर, डा. कुलदीप उज्जवल, जयवीर तोमर एडवोकेट, विश्वास चौधरी,हाजी जमीरुद्दीन अब्बासी, सुरेश मलिक, राजू तोमर सिरसली, सतेंद्र मलिक, डा. साहब सिंह, रामकुमार चेयरमैन, विकास बाछौड़, बबली तोमर, राहुल धामा, आसिफ चौधरी आदि मौजूद रहे।























































