मतदान प्रतिशत बढाने के लिए मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन 

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।

मुजफ्फरनगर खतौली एसडीएम व तहसीलदार की जोड़ी ने ग्रामवासियों से की वोट डालने की अपील,जनपद के ग्राम खानुपुर खतौली में एसडीएम अपूर्वा यादव तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने विद्यालय एवं बच्चों के सहयोग से मतदान प्रतिशत बढाने के लिए मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिसमें स्टूडेंट्स ने मतदाता जागरूकता रैली में भाग लिया, बच्चों और अध्यापकों ने रंगोली,स्लोगन्स चार्ट पेपर्स,बैनर्स आदि के सहारे बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। इसके अलावा वोट फॉर नेशन के रूप बच्चों ने अति सुंदर मानव श्रृंखला बनायी गई। जिसको एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव व तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने जमकर सराहा वही ग्रामवासियों से दोनो महिला अधिकारियो ने अपनी वोट जरुर डालने का आग्रह किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts