कांग्रेस में ही रहेंगे, भाजपा के साथ नहीं जाएंगे कमलनाथ-नकुलनाथ, सामने आई ये बड़ी वजह

kamalnath and nakulnath- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
काग्रेस में ही रहेंगे कमलनाथ और नकुलनाथ

कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में जाने की अटकलें पिछले दो दिनों से सुर्खियों में हैं लेकिन आज इन खबरों पर विराम लग जाएगा क्योंकि पार्टी के विश्वस्त सूत्रों ने बताया है कि कमलनाथ कहीं नहीं जा रहे हैं वे कांग्रेस के थे और कांग्रेस के ही रहेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव तिरुपति कनकैय्या ने कहा है कि कमलनाथ कही नही जा रहे हैं और जब पिता नही जा रहे तो पुत्र कैसे जा सकते हैं। आज सभी अटकलों पर पूरी तरह से  विराम लग जायेगा।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और कमलनाथ समर्थक मनोज मालवीय ने कहा है कि कमलननाथ कांग्रेस के थे और कांग्रेस के ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ थोड़ी देर में खुद आपको स्टेटमेंट देंगे और बताएंगे कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं।

कमलनाथ ने दिया जवाब

कमलनाथ का कहना है की मैं काल्पनिक प्रश्न का जवाब क्यों दू। कही जाने का प्रश्न ही नहीं उठता है। जो व्यक्ति इंदिरा जी का पुत्र कहा जाता था, वो कैसे की और जा सकता है।

कमलनाथ के बीजेपी मे नहीं जाने की वजह आई सामने

कमलनाथ के बीजेपी ज्वाइन नहीं करने की सबसे बड़ी वजह सामने आई है कि उनके समर्थक भाजपा के साथ जाने के इच्छुक नहीं थे इसीलिए उनके भाजपा में जाने का कार्यक्रम फेल हो गया है और कमलनाथ अपने समर्थकों के साथ हैं। समर्थकों की वजह से ही वे कहीं नहीं जाएंगे और कांग्रेस के साथ ही बने रहेंगे।

Latest India News

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts