
काग्रेस में ही रहेंगे कमलनाथ और नकुलनाथ
कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में जाने की अटकलें पिछले दो दिनों से सुर्खियों में हैं लेकिन आज इन खबरों पर विराम लग जाएगा क्योंकि पार्टी के विश्वस्त सूत्रों ने बताया है कि कमलनाथ कहीं नहीं जा रहे हैं वे कांग्रेस के थे और कांग्रेस के ही रहेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव तिरुपति कनकैय्या ने कहा है कि कमलनाथ कही नही जा रहे हैं और जब पिता नही जा रहे तो पुत्र कैसे जा सकते हैं। आज सभी अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग जायेगा।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और कमलनाथ समर्थक मनोज मालवीय ने कहा है कि कमलननाथ कांग्रेस के थे और कांग्रेस के ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ थोड़ी देर में खुद आपको स्टेटमेंट देंगे और बताएंगे कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं।
कमलनाथ ने दिया जवाब
कमलनाथ का कहना है की मैं काल्पनिक प्रश्न का जवाब क्यों दू। कही जाने का प्रश्न ही नहीं उठता है। जो व्यक्ति इंदिरा जी का पुत्र कहा जाता था, वो कैसे की और जा सकता है।
कमलनाथ के बीजेपी मे नहीं जाने की वजह आई सामने
कमलनाथ के बीजेपी ज्वाइन नहीं करने की सबसे बड़ी वजह सामने आई है कि उनके समर्थक भाजपा के साथ जाने के इच्छुक नहीं थे इसीलिए उनके भाजपा में जाने का कार्यक्रम फेल हो गया है और कमलनाथ अपने समर्थकों के साथ हैं। समर्थकों की वजह से ही वे कहीं नहीं जाएंगे और कांग्रेस के साथ ही बने रहेंगे।















