95 बच्चों को बस से किया रेस्क्यू… मौलवी बोला- मदरसा ले जा रहा हूं, बच्चों को पता नहीं, कहां जा रहे

अयोध्या। संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाए जा रहे 95 बच्चों को पुलिस ने संरक्षण में लिया है। ये बच्चे मुस्लिम समुदाय के हैं, जो बस में सवार थे। इन बच्चों को एक मौलवी अपने साथ बिहार से सहारनपुर ले जा रहा था।राज्य बाल आयोग की सदस्य शुचिता चतुर्वेदी की सूचना पर बाल कल्याण समिति और पुलिस की संयुक्त टीम ने देवकाली के निकट हाईवे पर बस को रोका तो उसमें बच्चे भरे हुए थे।

पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस ने बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया है। मौलवी से भी पूछताछ की जा रही है। खुफिया एजेंसियों के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट भी पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी पुलिस किसी निर्णय तक नहीं पहुंच सकी है।

सभी बच्चे 12 वर्ष के करीब

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि मौलवी का कहना है कि वह बच्चों को लेकर मदरसा में दाखिला दिलाने ले जा रहा है, लेकिन किसी बच्चे के अभिभावक का सहमति पत्र नहीं है। बच्चों को भी नहीं पता वह किसके साथ कहां जा रहे हैं। सभी बच्चों की आयु चार से 12 वर्ष के बीच है। पुलिस ने सभी बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण जिला अस्पताल में कराया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts