रूस और यूक्रेन के बीच 90-90 कैदियों की अदला-बदली

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इसी बीच दोनों देशों ने 90-90 युद्धबंदियों की अदला-बदली की है। पिछले दो सालों से दोनों देशों के बीच जंग चल रही है। युद्धबंदियों की अदला-बदली के लिए संयुक्त अरब अमीरात ने मध्यस्थता की।यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा, “आज हमारे 90 और लोग रूसी कैद से घर लौट आए हैं।” जेलेंस्की ने आगे कहा कि हमारी कोशिश है कि रूस के कब्जे में जो भी हमारे कैदी हैं, उसकी रिहाई हो सके।

यूएई ने की मध्यस्थता

रूस ने जानकारी दी कि इन यूक्रेनी कैदियों की रिहाई से पहले मॉस्को में उनका उपचार किया जाएगा। दोनों युद्धरत पक्षों के बीच अंतिम अदला-बदली मई के अंत में हुई थी, जब उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मध्यस्थता से 75-75 कैदियों की अदला-बदली की थी। फरवरी में दोनों पक्षों ने कहा था कि उन्होंने 100-100 कैदियों की अदला-बदली की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts