चित्तौड़गढ़ में अंत्योदय संबल पखवाड़े का समापन: 89 मेधावी छात्राओं को मिली स्कूटी,

चित्तौड़गढ़। जिले के सबसे बड़े पीजी कॉलेज परिसर में बुधवार को अंत्योदय संबल पखवाड़े का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत कुल 89 मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई। इनमें 65 छात्राएं कालीबाई योजना और शेष देवनारायण योजना के तहत लाभान्वित हुईं।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने स्कूटी वितरित करते हुए छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार बेटियों की शिक्षा और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। ये योजनाएं छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाकर उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित कर रही हैं।”

कार्यक्रम में सुशील शर्मा, अनिल ईनाणी, रवि विरानी और राजन माली सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कॉलेज प्रांगण में छात्राओं और उनके परिजनों में उत्साह व गर्व का माहौल देखा गया।

आयोजकों ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण और पिछड़े वर्ग की मेधावी बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। यह पहल सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार का एक उल्लेखनीय प्रयास है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts