मैपल्स एकेडमी में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया

बुढ़ाना। मैपल्स एकेडमी बुढ़ाना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन राजीव गर्ग द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने ओजपूर्ण भाषणों तथा भावपूर्ण एकल देशभक्ति गीतों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को याद किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अंतरसदन देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में पटेल हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
इसी क्रम में आयोजित अंतरसदन देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने अपनी मधुर एवं जोशीली प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। वही प्रतियोगिता में आजाद हाउस को विजेता घोषित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा एवं उप-प्रधानाचार्य क्षितिज श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें स्वतंत्रता के मूल्यों, एकता, अनुशासन, त्याग और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अपने राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को और अधिक प्रबल किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts