ब्लॉगर से लेकर बिजनेसमैन तक, देशद्रोह की साजिश में 8 लोग गिरफ्तार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जब पूरा देश भारतीय सेना की बहादुरी पर गर्व कर रहा था, उसी वक्त एक शर्मनाक सच्चाई सामने आई। देश के भीतर ही कुछ ऐसे लोग थे जो पाकिस्तान को गोपनीय सैन्य जानकारी लीक कर रहे थे। खुफिया एजेंसियों की सतर्कता और सायबर सेल की जांच के बाद 3 राज्यों से 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में ब्लॉगर, छात्र, गार्ड, बिजनेसमैन और अन्य वर्गों के लोग शामिल हैं। इन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील जानकारी भेजने और देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप हैं। जांच में यह भी पता चला है कि कुछ लोग सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के माध्यम से सूचनाएं साझा कर रहे थे।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और यह गुट कब से सक्रिय था। देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले इन आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts