लुधियाना में 71 वर्षीय NRI महिला की हत्या: शादी का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम.

लुधियाना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 71 वर्षीय एनआरआई महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रूपिंदर कौर पंधेर के रूप में हुई है, जो पहले से तलाकशुदा थीं और लंबे समय से ब्रिटेन में रह रही थीं। जानकारी के मुताबिक, रूपिंदर कौर की मुलाकात ब्रिटेन में रहने वाले चरणजीत सिंह से हुई थी। चरणजीत सिंह ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया और इसी बहाने उन्हें लुधियाना बुलाया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लुधियाना पहुंचने के बाद रूपिंदर कौर की जान पहचान सुखजीत सिंह नामक व्यक्ति से कराई गई। शादी का झांसा देने के बाद आरोपी ने रूपिंदर कौर की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बेसबॉल बैट से हमला कर उनकी जान ले ली। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की और शव को कोयले में जलाकर हड्डियों को नाले में फेंक दिया।यह मामला तब उजागर हुआ जब महिला के अचानक गायब होने पर उनके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्याकांड का राज खुला और आरोपी की करतूत सामने आई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

यह दिल दहला देने वाली घटना न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। शादी के नाम पर धोखा देकर की गई इस हत्या ने रिश्तों में बढ़ते लालच और विश्वासघात की काली सच्चाई को उजागर कर दिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस वारदात में शामिल अन्य लोगों की भी भूमिका का पता लगाया जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts