तांत्रिक क्रिया के चलते 7 साल के भतीजे की हत्या 

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। खतौली पुलिस द्वारा 7 वर्षीय बच्चे केशव की हत्या का खुलासा करते हुए मृतक बच्चे की चाची व उसकी माता गिरफ्तार। तांत्रिक व अपनी माता के कहने पर की थी चाची ने अपने 7 वर्षीय भतीजे की हत्या, आलाकत्ल दुपट्टा व तांत्रिक क्रिया का सामान बरामद। जनपद में शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिहं के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली यतेन्द्र सिंह नागर व थाना प्रभारी खतौली उमेश रोरिया के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा 7 वर्षीय बच्चे केशव की हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्ताओं को ग्राम फहीमपुर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ताओं के कब्जे से दो कागज के टुकडे जिन पर लाल रंग से लिखा हुआ है,1 दुपट्टा आला कत्ल, तान्त्रिक क्रियाओ का सामान आदि बरामद किये गये। अभियुक्ताओं की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । खतौली के ग्राम कैलावड़ां में 7 वर्षीय बच्चे की हत्या की सूचना थाना खतौली पुलिस को प्राप्त हुई। थाना खतौली पुलिस मौके से साक्ष्य संकलित किये गये तथा जिस के तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों द्वारा सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच की गयी ओर आज हत्या के उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान 1 अभियुक्त तांत्रिक रामगोपाल प्रकाश में आया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts