कांगो में म्यूजिक कंसर्ट के दौरान भगदड़, 7 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

कांगो के किंशासा शहर में एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान शनिवार को भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। घटना 80 हजार दर्शकों की क्षमता वाले डेस मार्टर्स स्टेडियम में हुई, जहाँ कांगो के प्रसिद्ध सिंगर माइक कलमबाई प्रस्तुति दे रहे थे। कांगो के सरकारी टीवी चैनल आरटीएनसी के अनुसार, घायलों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। किंशासा के गवर्नर डैनियल लुंबा ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है और भगदड़ के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इसलिए हुआ हादसा

कार्यक्रम का आयोजन करने वाली स्थानीय म्यूजिक कंपनी ने कहा कि अराजकता तब फैली जब सुरक्षा अधिकारियों ने कुछ उपद्रवियों को सुरक्षा कारणों से अंदर जाने से रोक दिया। म्यूजिक कंपनी माजाबू गाॅस्पेल ने एक बयान जारी कर कहा कि 30 हजार लोग इस संगीत समारोह में शामिल हुए। जिसमें कई कलाकार और पादरी भी शामिल थे।

भीड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वहीं इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेडियम के बाहर बैरिकेड्स के सामने बड़ी संख्या में भीड़ दिखाई दे रही थी जो स्टेडियम में घुसना चाहती थी। वहीं स्टेडियम के अंदर कुछ लोग थे जो मंच की ओर भाग रहे थे। बता दें कि अफ्रीकी देश कांगो में पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। सभी घटनाओं में भगदड़ का कारण खराब सुरक्षा व्यवस्थाएं होती है। अक्टूबर 2023 में इसी स्टेडियम में एक संगीत समारोह के दौरान 11 लोगों की की मौत हो गई थी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts