भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजे में नोएडा की प्रतिष्ठित कम्पनी क्यू स्पाइडर्स प्रा0 लि0, नोएडा द्वारा। श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेजेज के इंजीनियरिंग की सभी शाखाओं एवं कम्प्यूटर एप्लीेकेशन आदि संकायों 65 विद्यार्थियों का चयन किया गया। कम्पनी प्रतिनिधि कु0 प्रियंका सुरेश एच0आर0 मैनेेजर एवं कु0 सहना माधव, एच0आर0 रिक्रूटर, क्यू स्पाइडर्स प्रा0 लि0, नोएडा ने सम्पूर्ण प्लेसमेंट ड्राइव को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम सेे आयोजित किया। कालिजेज के निदेशक डॉ0 एस0एन0 चौहान, डीन एकेडेमिक्स डॉ0 सुचित्रा त्यागी एवं चीफ ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट कोओर्डिनेटर, आशीष चौहान ने कम्पनी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। सर्वप्रथम कम्पनी प्रतिनिधि कु0 प्रियंका सुरेश एवं कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गिरीश रमन्ना,ने पॉवर प्वांइट प्रजेंटेशन द्वारा सभी विद्यार्थियों को क्यू स्पाइडर्स प्रा0 लि0, नोएडा का परिचय देते हुये बताया कि कम्पनी का मुख्य कार्य छात्रों को सॉफ्टवेअर ट्रेनिंग उपलब्ध कराकर बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कम्पनियों में स्थापित करना है। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चीफ टैनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉर्डिनेटर प्रो0 आशीष चौहान ने चयन प्रक्रिया के विषय में जानकारी देते हुये बताया कि चयन प्रक्रिया को 2 चरणों मे विभाजित किया गया। प्रथम चरण में कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा छात्रों को कम्पनी के कार्याें के बारे में अवगत कराया तथा कम्पनी द्वारा किये जाने वाले विविध कार्य क्षेत्रों के बारे में बताते हुए छात्रों का ज्ञानवर्द्धन किया। तत्पश्चात कम्पनी ने एप्टीट्यूड टैस्ट लिया, जिसमें श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के 187 छात्र/छात्राऐं सम्मिलित हुये जिनमंे से 105 छात्र/छात्राऐं अंतिम चरण के लिए चयनित हुये। अंतिम चरण में 65 छात्र/छात्राएं चयनित हुये जिन्हें कम्पनी द्वारा ऑफर लैटर प्रदान किया गया। चयनित हुए छात्रों में बीटेक सीएसई से प्रियांशी त्यागी, कार्तिक त्यागी, समीर गौतम, एमसीए व बीसीए से शिवम वर्मा, वैष्णवी, बीटेक ईसीई से रितिका, तान्या आदि रहे। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें दीं। ओर अचयनित विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुये आश्वासन दिया कि कॉलेज टेªनिंग एवम् प्लेसमैन्टस के लिये लगातार प्रयास कर रहा है तथा भविष्य में उन्हें और भी विकल्प मिलते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियांे को स्वकेन्द्रित होकर अपने संकाय की समस्त गतिविधियों तथा नई तकनीक से परिचित रहना चाहिए। उनके अनुसार औद्योगीकरण ने रोजगार के कई साधन विकसित किये हैं। अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि कॉलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें। संस्था के चीफ टैनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉर्डिनेटर प्रो0 आशीष चौहान ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उनसे भविष्य में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज से जुडे़ रहकर टेªनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने का आग्रह किया एवं सभी चयनित छात्र/छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के निदेशक डॉ0 एस0एन0 चौहान ने कहा कि प्लेसमैन्ट के बढ़ती चयन प्रक्रियाओं से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इंजीनियरिंग तथा कम्प्यूटर एप्लीकेशन के विद्यार्थी सभी प्रकार से प्रतिभा सम्पन्न हैं तथा निश्चित ही वे आगे चलकर अपने जनपद एवम् देश का नाम रोशन करंगे। कार्यक्रम का कुशल संचालन वेनी भारद्वाज ने किया। मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी आशीष चौहान के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्योम शर्मा, मौ0 यूसुफ एवं बी0टेक0 की सभी शाखाओं एवं कम्प्यूटर एप्लीकेशन के सभी प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।















