मुजफ्फरनगर की तहसील बुढ़ाना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जनता की समस्याओं को सुना गया। राजस्व, विद्युत, चकबंदी सहित विभिन्न विभागों से कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वे शीघ्रता और गुणवत्ता के साथ निस्तारण कर आख्या प्रस्तुत करें। अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय निरीक्षण किया जाए, शिकायतकर्ता से संपर्क किया जाए तथा निस्तारण प्रक्रिया में मौके की फोटोग्राफ्स संलग्न की जाएं। यह स्पष्ट किया गया कि शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण शासन की प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।















