573 को मिली नौकरी-खिल उठे चेहरे.

बांदा। अगर आप नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, तो बांदा से आपके लिए बड़ी खुशखबरी आई है। गुरुवार को पं. जे.एन. डिग्री कॉलेज में लगे वृहद रोजगार मेले में 573 बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिल गई। मेले में प्रदेश और प्रदेश के बाहर की 17 बड़ी कंपनियां नौकरी देने आई थीं। निदेशक, सेवायोजन निदेशालय, उ.प्र. लखनऊ के निर्देश पर उ.प्र. रोजगार मिशन” के तहत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, बांदा ने इस मेले का आयोजन किया था। मेला प0जे.एन. डिग्री कॉलेज में लगा। मेले में लगभग 800 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू के बाद 573 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया।

यानी मेले में आए 4 में से 3 युवाओं को नौकरी मिल गई। मेले का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष बांदा मालती गुप्ता बासू एवं बांदा सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित सेठ भोलू, सहायक निदेशक (सेवायोजन) वकील अहमद अंसारी, जिला सेवायोजन अधिकारी मोहित जायसवाल एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। इस मेले का सीधा मतलब है अब नौकरी के लिए दिल्ली-लखनऊ भटकने की जरूरत नहीं। सरकार आपके जिले में ही कंपनियों को बुलाकर नौकरी दिला रही है।जिन 573 युवाओं का चयन हुआ है, उन्हें कंपनियां आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाएंगी।क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, चित्रकूटधाम मंडल-बांदा के सहायक निदेशक वकील अहमद अंसारी ने बताया कि रोजगार मिशन के तहत ऐसे मेले आगे भी लगाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts