नीलकंठ सेवा शिविर में उमड़ा भक्ति, सेवा और सौहार्द का संगम अकरम सैफी ने निभाई शिवभक्तों की सेवा, बोले- यह हमारे लिए सौभाग्य की बात

सहारनपुर में कांवड़ियों को ठंडा पेय पदार्थ वितरित करते समाजसेवी। श्री नीलकंठ महादेव सेवा शिविर संघ द्वारा देहरादून रोड, जेल चुंगी स्थित रिमाऊंट डिपो के सामने आठवां विशाल कांवड़ सेवा शिविर आयोजित किया गया है, जो 23 जुलाई तक चलेगा। यह शिविर श्रद्धालुओं के लिए विश्राम, भोजन एवं प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाओं से युक्त है। हर दिन हजारों शिवभक्त यहां लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन अकरम सैफी दिल्ली से विशेष रूप से समय निकालकर सेवा शिविर पहुंचे और दिनभर शिवभक्तों की सेवा में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमें भोलेनाथ के भक्तों की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। एसोसिएशन जनहित के ऐसे कार्यों में निरंतर योगदान करता रहेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि सहारनपुर गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है। पहले हरिद्वार, देहरादून, मसूरी और यमुनानगर तक का क्षेत्र सहारनपुर जिले में आता था और यहीं से धार्मिक आयोजनों की परंपरा शुरू होती थी। जब अकरम सैफी जैसे लोग दिल्ली से आकर सेवा में जुटते हैं, तो यह भाईचारे और एकता की मिसाल बन जाता है। उपाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अकरम भाई स्वयं सेवा के लिए पहुंचे और सुबह से कांवड़ियों की सेवा में लगे रहे। उन्होंने न केवल सेवा की, बल्कि सभी को इस कार्य के लिए प्रेरित भी किया। सेवा शिविर में एसोसिएशन के संरक्षक अमर गुप्ता, एपेक्स मेंबर साजिद उमर, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, संयुक्त सचिव महेश शर्मा, कोच राजीव गोयल टप्पू, भावना तोमर, प्रीति मेहरा, मृदुल गर्ग, अक्षय चैहान, रविश राठी, अर्जुन सिंह, ललित पंवार, आयुष चैधरी, राहुल और तरुण सहित टीम के सभी सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts