मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस ने चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह व थानाध्यक्ष शाहपुर सुनील कसाना के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना शाहपुर पुलिस ने फैमिली ढाबा, ग्राम तावली से 5345 किलोग्राम चोरी किया गया सरिया बरामद किया है।
घटना की जानकारी मिलने पर थाना शाहपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम निरमानी में निर्माणाधीन पानी की टंकी से सरिया चोरी हुआ है। इस संदर्भ में थाना शाहपुर में मु0अ0स0 343/24 धारा 303 (2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया। त्वरित और सफल अनावरण के लिए टीम का गठन किया गया और 10 नवंबर, 2024 को चोरी में शामिल दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई, साथ ही 5345 किलोग्राम सरिया भी बरामद कर लिया गया। अब पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
















