डकैती की योजना बनाते हुए 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। बुढाना पुलिस द्वारा मोबाईल टॉवर से बैटरों की चोरी ओर भैंस चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए, डकैती की योजना बनाते हुए 5 शातिर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने अवैध शस्त्र, एक पिकअप गाडी, एक आई-10 कार, दो बैट्रे व 5100/- रूपये नगद भी की बरामद। जनपद में शातिर चोर लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह ओर प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्रा नेतृत्व में, थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मोबाईल टावर से बैट्री चोरी ओर एक अन्य भैंस चोरी की घटना का भी पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए। मुखबिर की सूचना पर मंदवाड़ा रोड पर बडे कूडाघर के पीछे से 5 शातिर अभियुक्तगण को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे निशांदेही से अवैध शस्त्र, एक पिकअप गाडी, एक आई-10 कार, दो बैट्रे व 5100/- रूपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts