मुजफ्फरनगर के 40 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगा ‘राधेश्याम मिश्रा स्मृति अवार्ड.

मुजफ्फरनगर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से तेजस फाउंडेशन ने एक सराहनीय पहल की है। फाउंडेशन ने स्वर्गीय राधेश्याम मिश्रा की स्मृति में प्रतिवर्ष जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को “राधेश्याम मिश्रा स्मृति अवार्ड” से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस सम्मान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) तथा सीबीएसई बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट वर्ग के कुल 40 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। फाउंडेशन का मानना है कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सार्वजनिक सम्मान न केवल उनका उत्साह बढ़ाता है, बल्कि अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए तेजस फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह और एडवाइजरी बोर्ड के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रत्येक वर्ष जनपदवार टॉप विद्यार्थियों की सूची जारी करता है। इसलिए यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों का चयन पूरी तरह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिससे चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।उन्होंने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से जनपदवार मेरिट सूची जारी नहीं की जाती है। ऐसे में फाउंडेशन ने सभी सीबीएसई विद्यालयों से संपर्क कर हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के शीर्ष दो-दो विद्यार्थियों की अंकतालिकाएं प्राप्त करने का निर्णय लिया है। इसके बाद प्राप्त अंकतालिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए तीन सदस्यीय चयन समिति गठित की जाएगी। समिति पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाते हुए जनपद के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन करेगी, ताकि सम्मान केवल वास्तविक प्रतिभाओं तक पहुंचे।

UPTET-2026 के चलते मुजफ्फरनगर में 4 जुलाई का सम्पूर्ण समाधान दिवस स्थगित, अब 6 जुलाई को होगा आयोजन.

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सम्मान तेजस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा के पूज्य पिता स्वर्गीय राधेश्याम मिश्रा की स्मृति में प्रारंभ किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य केवल मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करना ही नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना, विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा युवा पीढ़ी को मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना भी है। उनका कहना है कि भविष्य में भी शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर तेजस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अमित गोयल तथा सदस्य दीपक सर्राफ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए विश्वास जताया कि यह सम्मान जनपद के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए नई प्रेरणा बनेगा और शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts