अमेरिका के कैलिफोर्निया में भयंकर गोलीबारी (California Shooting) की घटना से सनसनी फैल गई है। स्टॉकटन के बैंक्वेट हॉल में हुई अंधाधुंध फायरिंग में कई लोगों की जान चली गई।अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, गोली लगने के कारण 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
सैन जोकिन काउंटी शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता हीथर ब्रेंट ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फायरिंग में महिलाओं और बच्चों को भी गोली लगी है। शुरुआती जांच में यह एक सोची-समझी साजिश लग रही है। यह फायरिंग बैंक्वेट हॉल में हुई है।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई और एपी के इनपुट के साथ)















