मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में 4 की मौत, 3 घायल

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के संबंध में सीईओ नई मंडी द्वारा दी गई जानकारी,सीईओ नई मंडी रुपाली राव ने बताया समय करीब 5. बजे थाना नई मण्डी पुलिस को यूपी-112 के माध्यम से पचेंडा कलां बाईपास पर ट्रक तथा इर्टिगा गाड़ी में दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त हुई,

सूचना पर पीआरवी, थाना प्रभारी नई मण्डी द्वारा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी की गयी तो पाया कि इर्टिगा गाड़ी में 7 युवक सवार थे,जोकि अलीगढ से औली जा रहे थे, इर्टिगा गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे के हिस्से से टकरा गयी थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया,दौराने उपचार 4 युवकों की मृत्यु हो गयी है तथा अन्य घायलों का इलाज चल रहा है उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है,थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर यातायात सुचारु रूप से चलवाते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है क्षेत्राधिकारी नई मण्डी रुपाली राव द्वारा दी गई जानकारी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts