बागपत: राजकीय कॉलेज की 4 छात्राओं ने इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में जीते पदक

बागपत।राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत में 25 अक्टूबर 2024 को आयोजित इंटरनेशनल मैथ्स ओलिंपियाड 2024 में विद्यालय की चार छात्राओं ने क्रमशः गोल्ड मैडल, सिल्वर मैडल एवं ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।इसमें कक्षा 9 से अक्षरा पुत्री नीतीश गोल्ड मैडल, सलोनी पुत्री जितेंद्र सिल्वर मैडल, सुहाना पुत्री मंगता ब्रॉन्ज मैडल और कक्षा 10 से लेबा पुत्री अली मोहम्मद ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कॉलेज का व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत की प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रीति शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts