33 महिलाओं ने नसबंदी के लिए पंजीकरण कराया

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर। भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपा पर नसबंदी कैम्प लगाकर तीस महिलाओं की नसबंदी की गयी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरना की टीम द्वारा एक अभियान चलाकर गांव-गांव में महिलाओं को परिवार नियोजन के लिए जागरूक किया गया था, जिसके परिणाम स्वरूप 33 महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था।

जनपद व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जानसठ की टीम द्वारा महिलाओं की नसबंदी की गयी। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवार नियोजन के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जिसके चलते लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अर्जुन सिंह के नेतृत्व में मोरना की टीम द्वारा गांव-गांव में परिवार नियोजन के लिए लोगों को जागरूक किया गया था। जागरूकता अभियान के दौरान तीस महिलाओं ने नसबंदी के लिए पंजीकरण कराया था, जिसके चलते शुक्रवार को सामुदाययिक स्वास्व्थ्य केन्द्र पर एक नसबंदी कैम्प का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं को उनके घर से रिसीव किया गया तथा भोपा सीएचसी पर डा. शिखा गुप्ता व उनकी टीम ने महिलाओं की नसबंदी की। इस दौरान सीएचसी भोपा पर बेहतर व्यवस्था की गयी थी। नसबंदी के बाद महिलाओं को उनके घर पर छुड़वाया गया। कैम्प को सफल बनाने में डा. अुर्जन सिंह के अलावा ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक अरविन्द बालियान, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसस मैनेजर विजय शर्मा के अलावा सीएचसी भोपा स्टॉफ का सहयोग रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts