भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ़्फ़रनगर। बुढाना पुलिस द्वारा वर्ष 2016 से थाने पर खड़े 30 वाहनों की निलामी कराकर निस्तारण कराया गया। जनपद में लम्बित माल वाहन निस्तारण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत।
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में बुढाना पुलिस द्वारा, न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वर्ष 2016 से थाने पर खड़े एमवी एक्ट से सम्बन्धित कुल 30 वाहनों की निलामी करायी गयी। उक्त निलामी से 6,06,520/- रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ निस्तारित/निलामी कराए गए वाहनों का विवरण 24 वाहन दो पहिया,06 वाहन चार पहिया निलामी के दौरान उपस्थित अधिकारी कर्मचारीगण-क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह, नायब तहसीलदार अमन कुमार तहसील बुढाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र, थाना बुढाना,13 दिनेश कुमार, थाना बुढाना।















