बाँदा।जनपद बाँदा में देर रात थाना कोतवाली देहात व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अर्न्तराज्यीय भैंस चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक अभियुक्त फिरोज के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 03 भैंस तथा चोरी की भैंसो को बेचने से प्राप्त 95 हजार रूपये नगद, 01 पिकअप लोडर, 02 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस व 4 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।अभियुक्त आस-पास के जनपदों में पिकअप लोड़र से रात्रि में भैंस चोरी की घटना को अंजाम देते थे। घायल अभियुक्त फिरोज पर गैंगस्टर समेत एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। सभी अभियुक्त फतेहपुर जनपद के निवासी हैं। गिरफ्तार अभियुक्त भैंसो को बेचने के लिये चहितारा गांव की तरफ से ले जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रोड पर चेकिंग लगाकर घेराबंदी की गई।बुन्देलखण्ड एक्सप्रसे के नीचे बनी सर्विस लेन की तरफ अपनी पिकअप लोडर लेकर भाग रहे थे।अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करनी शुरू कर दी गई। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त फिरोज खान को पैर में गोली लग गई।वही साथ में चंदन व पंकज को पुलिस ने सही सलामत गिरफ्तार कर लिया। यह सभी लोग योजना बनाकर भैंस चोरी करते थे और स्लाटर हाऊस में बेच देते थे।















