मुजफ्फरनगर में प्रेम जाल और झूठे आरोपों में वसूली करने वाले गिरोह के 3 अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत, थाना खालापार पुलिस ने एक गिरोह के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर और दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर अवैध धन की वसूली करता था। 27 नवंबर 2024 को पुलिस टीम सूचना पर अभियुक्तों को मेरठ-हरिद्वार हाईवे से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास से 03 फर्जी आधार कार्ड और 04 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इस गिरोह का खुलासा पुलिस की जांच में हुआ, जिसमें पाया गया कि आरोपित लोग लोगों से बलात्कार का झूठा आरोप लगाकर और पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर पैसे वसूलते थे। अब अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts