25 दिन और धुरंधर ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, जो कोई नहीं कर पाया!

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की आंधी बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 26 दिन पूरे कर चुकी यह फिल्म लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। खास बात यह है कि 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त होल्ड देखने को मिला, जब इसने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। आमतौर पर चौथे हफ्ते तक फिल्मों की कमाई लाखों में सिमट जाती है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इस ट्रेंड को पूरी तरह तोड़ दिया है।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1082 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसी के साथ ‘धुरंधर’ ने एक ऐसा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे न तो 1800 करोड़ कमाने वाली ‘पुष्पा 2’ छू पाई और न ही 2000 करोड़ से ज्यादा का ऑल टाइम कलेक्शन करने वाली ‘दंगल’। इतना ही नहीं, इस मामले में खान्स की बड़ी फिल्में भी रणवीर सिंह से पीछे रह गई हैं।

फिल्म ने 5 दिसंबर को रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर कदम रखा था। ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ ने 28 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसे औसत शुरुआत माना गया। लेकिन इसके बाद फिल्म की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। खासकर दूसरे रविवार यानी 10वें दिन फिल्म ने 58 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जो अब तक का इसका सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन है। इसके बाद हर वीकेंड पर कमाई में उछाल देखने को मिला, जबकि वीक डेज में थोड़ी गिरावट जरूर आई।

इसके बावजूद सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 25 दिनों में फिल्म की डेली कमाई कभी भी 10 करोड़ रुपये से नीचे नहीं गई। चाहे चौथा सोमवार हो या फिर नई रिलीज फिल्मों से मिल रही कड़ी टक्कर, ‘धुरंधर’ ने हर मोर्चे पर खुद को मजबूत साबित किया है। कंटेंट, रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस और वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म को लंबी रेस का घोड़ा बना दिया है।

धुरंधर ने 25 दिनों में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

धुरंधर की 25 दिनों की टोटल कमाई सामने आ गई है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से खूब पैसे पीटे हैं. 28 करोड़ रुपये से शुरू हुआ ये कलेक्शन 25 दिन बाद 10 करोड़ तक पहुंच गया है. लेकिन अबतक फिल्म सिंगल डिजिट में नहीं आई है. जी हां, यही DHURANDHAR का बड़ा रिकॉर्ड है. फिल्म ने 25 दिनों में नॉन स्टॉप डबल डिजिट में कमाई की है. यहां हम भारतीय बॉक्स ऑफिस से हुए कलेक्शन की बात कर रहे हैं. एक बार भी 9 करोड़ तक धुरंधर नहीं पहुंची. यहां तक कि चौथे हफ्ते में फिल्म ने एक नया माइलस्टोन हासिल कर लिया है. 25 दिनों तक लगातार डबल डिजिट में कोई भी फिल्म कमाई नहीं कर पाई है. न ही इस लिस्ट में दंगल का नाम है, जो कि भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. न ही शाहरुख खान की जवान या पठान‘ या फिर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2‘ का.

इस वक्त हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अल्लू अर्जुन की PUSHPA 2 है. फिल्म ने अकेले हिंदी से ही 812.14 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. जो तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम से कई गुना ज्यादा है. वहीं हिंदी की दूसरी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म धुरंधर बन गई है. जिसके खाते में सिर्फ हिंदी से 700 करोड़ रुपये जुड़ गए हैं. लेकिन किस बड़ी फिल्म ने कब सिंगल डिजिट कमाए, वो भी बताएंगे. पहले जानिए धुरंधर का 25 दिनों का भारतीय कलेक्शन.

Dhurandhar Double Digit

धुरंधर (रिलीज हुए 13 दिन) कमाई (इंडियन बॉक्स ऑफिस)
पहला दिन 28 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 32 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 43 करोड़ रुपये
चौथा दिन 23.25 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 27 करोड़ रुपये
छठा दिन 27 करोड़ रुपये
सातवां दिन 27 करोड़ रुपये
आठवां दिन 32.5 करोड़ रुपये
नौवां दिन 53 करोड़ रुपये
दसवां दिन 58 करोड़ रुपये
11वां दिन 30.5 करोड़ रुपये
12वां दिन 30.05 करोड़ रुपये
13वां दिन 25.50 करोड़ रुपये
14वां दिन 23.25 करोड़ रुपये
15वां दिन 22.5 करोड़ रुपये
16वां दिन 34.25 करोड़ रुपये
17वां दिन 38.5 करोड़ रुपये
18वां दिन 16.5 करोड़ रुपये
19वां दिन 17.25 करोड़ रुपये
20वां दिन 18 करोड़ रुपये
21वां दिन 25 करोड़ रुपये
22वां दिन 15 करोड़ रुपये
23वां दिन 20.5 करोड़ रुपये
24वां दिन 22.5 करोड़ रुपये
25वां दिन 10.5 करोड़ रुपये
भारतीय टोटल कमाई: 701 करोड़ रुपये
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts