214 स्मार्ट मोबाइल फोन सर्विलांस सेल द्वारा किये बरामद।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। सर्विलांस सेल द्वारा गुम एवं खोये हुये 214 स्मार्ट मोबाइल फोन जिन की कीमत 41 लाख रूपये है पुलिस ने बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये गये।जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में नागरिकों के गुमशुदा खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में सर्विलांस टीम द्वारा। जनपद के विभिन्न स्थानों पर खोये गुम हुए कुल 214 मोबाइल फोन को बरामद किया गया।

नागरिकों द्वारा अपने गुम खोये हुए मोबाइल फोन को प्राप्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिये गये थे जिन्हें सर्विलांस टीम द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फलस्वरूप राज्य के विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा गुमशुदा खोये हुए मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामियों द्वारा सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts