भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पंजाब राज्य से तस्करी कर लायी जा रही लगभग 4 लाख से अधिक अवैध शराब जब्त के साथ 2 अभियुक्तगण 65 पेटी अंग्रेजी शराब व तस्करी के लिए प्रयुक्त आई-20 कार के साथ गिरफ्तार। अभियुक्तगण लग्जरी गाड़ीयों के जरिये करते थे अवैध शराब की तस्करी। आगामी लोकसभा चुनाव -2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से। जनपद में अवैध शराब की तस्करी, बिक्री निर्माण करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में। दौराने चैकिंग 2 अन्तरराज्यीय शराब तस्कर अभियुक्तगण को बुढ़ाना मार्ग मीरापुर बम्बा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से पंजाब राज्य से लायी जा रही करीब 4 लाख 11हजार रूपये कीमत की 65 पेटी अवैध शराब व घटना में प्रयुक्त व 1 आई-20 कार मोबाईल फोन को बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मुखबिर खास से थाना कोतवालीनगर पुलिस को अवैध शराब तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा इस सूचना पर सघन चैकिंग अभियान चलाया तथा दौराने चैकिंग बुढाना मार्ग से मीरापुर बम्बा पुलिया मैन रोड से 2 अभियुक्तगण को अबैध शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे व निशांदेही से भारी मात्रा में बने-गैर प्रान्त अग्रेजी शराब पंजाब निर्मित कुल बरामद 65 पेटी, घटना में पृयुक्त आई-20 कार व मोबाईल फोन बरामद किये गये।















