महाराष्ट्र : विरार चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहने से अब तक 15 लोगों की मौत,

वसई-विरार में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हुआ जब रामाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा अचानक ढह गया। हादसा सुबह करीब 12:05 बजे हुआ, जिसमें अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है और दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। राहत और बचाव कार्य पिछले 24 घंटे से लगातार जारी है।

नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की दो टीमें मौके पर मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं। शुरुआत में तंग गलियों की वजह से मलबा हाथों से हटाना पड़ा, लेकिन अब मशीनों की मदद से काम तेज़ी से चल रहा है। पालघर की जिला कलेक्टर इंदु रानी जाखड़ ने बताया कि मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि जिस चॉल पर इमारत का हिस्सा गिरा था, वह खाली थी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। आसपास की दूसरी चॉलों को भी खाली करा लिया गया है और वहां के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

यह इमारत 2012 में बनाई गई थी, लेकिन वसई-विरार नगर निगम (VVMC) के मुताबिक यह पूरी तरह गैरकानूनी थी। नगर निगम की शिकायत पर पुलिस ने बिल्डर को हिरासत में ले लिया है। रामाबाई अपार्टमेंट में कुल 50 फ्लैट थे, जिनमें से 12 फ्लैट ढहे हुए हिस्से में थे।

हादसे में कई परिवार बेघर हो गए हैं। प्रभावित लोगों को चंदनसर समाजमंदिर में अस्थायी रूप से ठहराया गया है, जहां उन्हें खाना, पानी, दवाइयां और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts