चरथावल में मिलेट्स पर कृषक गोष्ठी, 112 किसानों ने लिया भाग.

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना के अंतर्गत विकासखंड चरथावल में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में 112 किसानों ने प्रतिभाग कर मिलेट्स यानी मोटे अनाज की खेती, उपयोगिता और इससे जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी चरथावल प्रवीण कुमार ने किसानों को मिलेट्स के स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और दैनिक आहार में इनका उपयोग स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। डॉक्टर सतबीर सिंह सिरोही ने किसानों को मिलेट्स की फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही मोटे अनाज की उपयोगिता बढ़ाने और उन्हें दैनिक भोजन में शामिल करने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की गई।पशुपालन विभाग के डॉक्टर नीरज कुमार ने पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों की रोकथाम तथा बांझपन की समस्या से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने पशुपालकों को पशुओं के खान-पान, देखभाल और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया।

एडीओ कमल कुमार ने विकासखंड स्तर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। वहीं कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी अमरीश कुमार ने मिलेट्स की उपयोगिता और कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। गोष्ठी के दौरान किसानों से मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने और इसके उत्पादन व उपयोग को बढ़ाने का आह्वान किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts