दक्षिण अफ्रीका में सोने की खदान में अवैध रूप से खनन कर रहे करीब 100 लोगों की मौत हो गई. इन मौतों का कारण कथित तौर पर भूख और प्यास माना जा रहा है, क्योंकि ये मजदूर महीनों से वहां फंसे थे. यह जानकारी खनिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह, माइनिंग अफेक्टेड कम्युनिटीज यूनाइटेड इन एक्शन ग्रुप (MACUA) ने दी.
???????????? #BREAKING: At least 100 illegal miners have died in an abandoned gold mine in South Africa after being trapped underground for months!
— TabZ (@TabZLIVE) January 13, 2025
According to Sabelo Mnguni, a spokesperson for the Mining Affected Communities United in Action Group, the miners, who were stuck in a… pic.twitter.com/iOCT8Lleh4
समूह के प्रवक्ता सबेलो मंगुनी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि 500 से अधिक खनिक अभी भी खदान में फंसे हुए हैं. मंगुनी ने बताया कि खदान में मौतों का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार (10 जनवरी) को कुछ बचे हुए खनिकों की ओर से भेजा गया एक वीडियो सामने आया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग भूख-प्यास से तड़प रहे थे, जिनमे से कई लोगों की मौत हो चुकी थी.
100 खनिकों की मौत
मंगुनी के अनुसार, उत्तर पश्चिमी प्रांत की इस खदान में कम से कम 100 खनिकों की मौत हुई है. इन खनिकों की मौत का कारण भूख और पानी की कमी को माना जा रहा है. शुक्रवार (10 जनवरी) से अब तक 18 शवों को खदान से निकाला जा चुका है, और बचाव कार्य जारी है. शुक्रवार को समुदाय द्वारा चलाए गए बचाव अभियान में 9 शव बरामद किए गए थे, जबकि सोमवार (13 जनवरी) को अधिकारियों के अभियान में 9 और शव निकाले गए, साथ ही 26 जीवित लोगों को बचाया गया.
पुलिस का कहना है कि कार्रवाई जारी है
पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर सेबाटा मोकगवाबोन ने जानकारी दी कि पुलिस अभी भी पुष्टि कर रही है कि कितने शव बरामद किए गए हैं. सोमवार से एक नया बचाव अभियान शुरू हुआ है, और उम्मीद है कि सभी खनिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा.
अवैध खनन का प्रचलन और खतरे
दक्षिण अफ्रीका के कई हिस्सों में अवैध खनन आम है, जहां कंपनियों द्वारा बंद की गई खदानों में अनौपचारिक खनिक अवैध रूप से प्रवेश कर शेष भंडार खोजने की कोशिश करते हैं. स्टिलफोंटेन के पास स्थित बफ़ेल्सफोंटेन गोल्ड माइन में पुलिस और खनिकों के बीच नवंबर से ही संघर्ष जारी है, जब अधिकारियों ने खनिकों को बाहर निकालने और खदान को सील करने का प्रयास किया था.















