हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब बच्चों को खेलते वक्त एक पुराने और कई सालों से बंद पड़े मकान में एक कंकाल मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया कि यह कंकाल आमिर खान नामक व्यक्ति का है, जिसकी मृत्यु करीब 10 साल पहले हुई थी। कंकाल के पास कुछ पुराने नोट और एक पुराना नोकिया मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस को उम्मीद है कि इस फोन में मौजूद डाटा से आमिर की रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाई जा सकेगी। फिलहाल, फोरेंसिक टीम ने सबूतों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।















