होली पर खास गुजिया: मावा ही नहीं, इन 5 अलग-अलग फिलिंग से दें नया स्वाद.

होली का त्योहार गुजिया के बिना अधूरा माना जाता है। पारंपरिक तौर पर मावा वाली गुजिया बनाई जाती है, लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया और खास ट्राई करना चाहते हैं, तो अलग-अलग फ्लेवर की फिलिंग से स्वाद में ट्विस्ट ला सकते हैं। यहां जानिए 5 खास तरह की गुजिया की फिलिंग, जो इस होली आपके घर की मिठास को और बढ़ा देंगी।

1. रवा-नारियल गुजिया
मावा की जगह सूजी (रवा) और नारियल से तैयार की गई फिलिंग बेहतरीन विकल्प है। इसमें चीनी की बजाय गुड़ का इस्तेमाल करें। स्टफिंग लगभग मोदक जैसी तैयार करें—भुनी सूजी, नारियल और पिघला गुड़ मिलाकर। इसका देसी स्वाद सभी को पसंद आएगा।

2. चाशनी वाली केसर गुजिया (चंद्रकला स्टाइल)
खोया में बारीक कटे काजू, बादाम, पिस्ता, थोड़ा बूरा, इलायची पाउडर और दूध में भीगे केसर के धागे मिलाएं। गुजिया तलने के बाद एक या दो तार की चाशनी में डुबोकर निकाल लें। यह रसीली और शाही स्वाद वाली गुजिया मेहमानों को जरूर भाएगी।

3. चॉकलेट फिलिंग गुजिया
बच्चों के लिए खास चॉकलेटी ट्विस्ट दें। खोया में चॉकलेट चिप्स या डार्क चॉकलेट मिलाएं। साथ में बादाम, काजू, चिरौंजी और एक बड़ा चम्मच कोको पाउडर डालें। यह मॉडर्न फ्लेवर वाली गुजिया खासतौर पर यंग जनरेशन को पसंद आएगी।

4. गुलकंद गुजिया
रवा या मावा को हल्का भूनकर ठंडा करें और उसमें 2–3 बड़े चम्मच गुलकंद मिलाएं। 1 कप मावा में 2–3 चम्मच गुलकंद पर्याप्त रहता है। चाहें तो हल्का बूरा मिला सकते हैं। मावा की जगह मिल्क पाउडर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका खुशबूदार और हल्का मीठा स्वाद बेहद लाजवाब होता है।

5. नमकीन गुजिया
मीठे से अलग कुछ चाहें तो नमकीन गुजिया बनाएं। घी या तेल में राई, दरदरी सौंफ, करी पत्ता और हींग भूनें। फिर सूजी डालकर सुनहरा होने तक भूनें। ठंडा होने पर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, सांभर मसाला और अमचूर मिलाएं। चाहें तो मूंगफली और सूखा नारियल भी डाल सकते हैं। यह गुजिया लंबे समय तक खराब नहीं होती।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts