डायबिटीज की दिक्कत होने पर शरीर में कई बदलाव आते हैं. इसमें एक कंधे में जकड़न भी सामिल है. आखिर ऐसा क्यों होता है, एक्सपर्ट से जानें इसके कारण और बचाव के तरीके…डायबिटीज के मरीजों में कंधे में दर्द और अकड़न की समस्या देखने को मिल सकती है. कई बार लोगों को हाथ ऊपर उठाने, पीछे ले जाने या कपड़े पहनने में परेशानी होने लगती है. इसे अक्सर सामान्य दर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि कुछ मामलों में यह फ्रोजन शोल्डर की समस्या हो सकती है.
डॉ. मुजाहिद सलीम (सीनियर कंसल्टेंट, ऑर्थोपेडिक्स और स्पाइन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल जयपुर) का कहना है कि फ्रोजन शोल्डर में कंधे के जोड़ के आसपास के टिश्यू में अकड़न आ जाती है, जिससे हाथ की मूवमेंट सीमित होने लगती है. डायबिटीज के मरीजों में इस समस्या का खतरा अधिक देखा जाता हैऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहने से शरीर के टिश्यू और कंधे के जोड़ के आसपास मौजूद लचीलेपन पर असर पड़ सकता है. इसके कारण कंधे में दर्द, जकड़न और हाथ घुमाने में परेशानी होने लगती हैशुरुआत में यह परेशानी हल्की हो सकती है, लेकिन समय के साथ बढ़ भी सकती है. इसलिए अगर कंधे में लगातार दर्द हो या हाथ ऊपर उठाने में परेशानी महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.















