हरित ऊर्जा की ओर मोरवेल ट्यूब्स का कदम.

मुजफ्फरनगर। औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मोरवेल ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड ने महत्वपूर्ण पहल की है। कंपनी ने अपने परिसर में 600 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है। करीब 2.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस संयंत्र का उद्घाटन 16 जनवरी 2025 को तत्कालीन जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने किया था। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भगिया, नेडा अधिकारी भजन सिंह सहित जनपद आईआईए चैप्टर के कई उद्योगपति और सदस्य मौजूद रहे।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एफ.सी. मोघा की पर्यावरण संरक्षण को लेकर दूरदर्शी सोच के तहत यह परियोजना साकार हुई। इसमें उनके पुत्र रजत कुमार मोघा और देवांशु कुमार मोघा सहित कंपनी की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कंपनी प्रबंधन का मानना है कि औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण की सुरक्षा भी जरूरी है।600 किलोवाट का सौर संयंत्र प्रतिमाह करीब 60 हजार यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन कर रहा है। इससे कंपनी को लगभग 6.80 रुपये प्रति यूनिट की दर से करीब 4.08 लाख रुपये प्रतिमाह और लगभग 48.96 लाख रुपये सालाना ऊर्जा लागत में बचत होने का अनुमान है। सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम होने के साथ कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।

मोरवेल ट्यूब्स की यह पहल औद्योगिक इकाइयों के लिए हरित ऊर्जा अपनाने का उदाहरण पेश करती है। कंपनी का कहना है कि उद्योग की प्रगति तभी सार्थक है, जब उसके साथ पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts