स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जदयू का अनशन शुरू

बाँदा। में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने अब सियासी भूचाल ला दिया है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने सोमवार से अशोक लाट में स्वास्थ्य विभाग के कथित भ्रष्टाचार और लचर व्यवस्था के खिलाफ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का आगाज कर दिया है। अनशन का नेतृत्व जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी सिंह पटेल कर रही हैं। पहले ही दिन सैकड़ों कार्यकर्ता और आम नागरिक समर्थन में उमड़ पड़े। मौके पर जिलाध्यक्ष जुगुल पटेल, संतोष अकेला, बिहारी लाल, रवींद्र नाथ, पिंकी प्रजापति, भूपेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शालिनी सिंह पटेल ने दो टूक कहा जब तक जनहित की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, आमरण अनशन जारी रहेगा। मरीजों से अवैध वसूली और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं।

जदयू ने प्रशासन के सामने 15 मांगों की मांग रखी है। 300 बेड का मंडलीय अस्पताल तत्काल चालू करने। जिला अस्पताल सहित नरैनी, बबेरू, कमासिन, अतर्रा, तिंदवारी, जसपुरा स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था सुधारो। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में मरीजों से अवैध वसूली, बाहर की दवा और जांच लिखने की निष्पक्ष जांच हो। मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार और अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच। मैट्रन कार्यालय और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की जांच।वरिष्ठ सीएमएस डॉ. रजनी भारती से नियमानुसार कार्य लिया जाए और योग्य वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर को मैट्रन बनाया जाए। ड्यूटी, बायोमेट्रिक हाजिरी और रोस्टर में धांधली, कर्मचारियों पर दबाव-धमकी की जांच। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से अतिरिक्त ड्यूटी और स्थायी के स्थान पर काम लेने पर रोक, समय से वेतन और नौकरी की सुरक्षा। योग्यता के अनुसार काम, सालों से एक ही जगह जमे अधिकारियों-कर्मचारियों का नियमानुसार तबादला। भ्रष्टाचार की पुरानी जांचों और कार्रवाई के अभिलेखों की पुनर्समीक्षा। इस अनशन ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। अब देखना है प्रशासन जागता है या अनशन और उग्र होता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts