स्टेडियम में Lionel Messi का स्वागत करने पहुंची CM रेखा गुप्ता, लोग लगाने लगे ‘AQI- AQI’ के नारे,

अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी GOAT इंडिया टूर के अपने अंतिम पड़ाव पर आज, 15 दिसंबर को दिल्ली पहुंचे। यहां मेसी के आने पर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने मिला।फैंस फुटबॉलर की झलक पाकर खुशी से झूम उठे। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सीएम रेखा गुप्ता ने मेसी का भव्य स्वागत किया। वहीं, सीएम रेखा गुप्ता के मैदान में पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने ‘AQI, AQI’ के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

स्टेडियम में लगे ‘AQI- AQI’ के नारे

प्रदूषण से बेकाबू हुए हालातों के बीच दिल्ली सरकार निशाने पर बनी हुई है। ऐसे में मेसी के दिल्ली पहुंचने पर जब सीएम रेखा गुप्ता अरुण जेटली स्टेडियम पहुंची, तो भीड़ उन्हें देखकर खुश नहीं थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने मिल रहा है कि उनके स्टेडियम में आते ही लोगों ने ‘AQI, AQI’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।इस वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। AAP ने इसको लेकर X पर लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिर करवाई दुनिया के सामने दिल्ली और देश की फजीहत… CM रेखा गुप्ता जैसे ही दुनिया के महान Football खिलाड़ी लियोनेल मेसी से मिलने मंच पर पहुंची, दिल्ली वालों ने नारा लगा दिया- AQI! AQI!”

प्रदूषण से दिल्ली-NCR में हालात बेकाबू

इस वक्त प्रदूषण की वजह से दिल्लीवालों का दम घुट रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है, जिससे सांस लेना दुभर हो गया। राजधानी का AQI 400 पार बना हुआ है और दिल्ली-NCR में ग्रैप 4 के तहत पाबंदियां भी लागू हैं। प्रदूषण और कोहरे के डबल अटैक की वजह से दिल्ली में विजिबिलिटी जीरो हो गई है।दूसरी ओर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इवेंट से खास तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं और उन्होंने इसे दिल्ली का मेसी मोमेंट बताया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts