मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड जानसठ की ग्राम पंचायत कासमपुर खौला और ग्राम कुतुबपुर में यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ग्राम पंचायत कासमपुर खौला में आयोजित यज्ञ कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक ध्यान सिंह, ओमबीर सिंह और मान सिंह के साथ कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक लोकेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। यज्ञ में ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में आम नागरिकों की भूमिका पर भी जोर दिया गया।इसी क्रम में विकासखंड जानसठ के ग्राम कुतुबपुर में भी यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रवि शर्मा, मनोज शर्मा, बलजोर सिंह, बृजपाल सिंह, प्रगतिशील कृषकों तथा कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक चन्द्रसेन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। साथ ही नागरिकों को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।














