सेवानिवृत्ति अंत नहीं, नए जीवन की शुरुआत-एसपी.

बांदा। पुलिस लाइन, बांदा में आज भावुक पलों के बीच एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।अपनी ज्यादा तर उम्र कर्तव्य की वेदी पर समर्पित कर अधिवर्षता की आयु पूर्ण करने वाले जनपद के चार पुलिसकर्मियों को सम्मान सहित विदा किया गया।क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के दीर्घकालिक सेवा योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ, सम्मानजनक एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जनपद के दो उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी व एक आरक्षी सेवानिवृत्त हुए हैं, जिनमें उपनिरीक्षक अरविन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक बालमुकुन्द, मुख्य आरक्षी सुदामा और आरक्षी ब्रजेन्द्र सिंह शामिल हैं। इन सभी ने दशकों तक ईमानदारी और निष्ठा के साथ विभाग की सेवा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने अपने संदेश में कहा कि, हमारे ये साथी विभाग की रीढ़ रहे हैं। इन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सुरक्षा के लिए समर्पित किया। वर्दी भले ही आज उतर रही है, लेकिन इनका अनुभव और अनुशासन सदैव हमारे लिए प्रेरणा रहेगा। विभाग इनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा। सम्मान समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव सहित सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन और पुलिस परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts