सीएम आज शहर में, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को साढ़ स्थित डिफेंस कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए आएंगे। उनके आगमन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत हमीरपुर से आने वाले भारी/ मध्यम भारी वाहन घाटमपुर होते हुए कानपुर नगर को नहीं आ सकेंगे।
ऐसे वाहन सजेती से धरमंगदपुर होते हुए मूसानगर या गजनेर होते हुए कानपुर नगर आएंगे।
इसी तरह हमीरपुर से लखनऊ/पूर्वी उत्तर प्रदेश को जाने वाले वाहन अनूपपुर मोड़ से बरीपाल से होते हुए चौडगरा जाएंगे या घाटमपुर से चौडगरा होते हुए जाएंगे। वहीं, नौबस्ता से हमीरपुर की ओर जाने वाले वाहन सीधे घाटमपुर की ओर न जाकर नौबस्ता से किसाननगर या रायपुर कानपुर देहात से गजनेर होते हुए घाटमपुर हमीरपुर की ओर जाएंगे। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने मेट्रो के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से स्पष्ट कर दिया है। वह सोमवार सुबह पांच बजे तक हर हाल में अपना काम निपटा लें। इसमें मशीनों को सड़क से हटाना शामिल है।














