
दिल्ली के फेमस मार्केट
गर्मी का मौसम आने वाला है। ऐसे में अगर आपको शॉपिंग करनी है और सस्ते दामों पर कुछ स्लाइलिश खरीदना है तो इसके लिए दिल्ली में कई फेमस मार्केट हैं। आपको इन मार्केट्स को एक बार जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। यहां दूसरे शहरों से भी खरीददार आते हैं। लड़कियों के लिए स्टाइलिश कपड़े खरीदने हों तो दिल्ली का सरोजनी नगर मार्केट सबसे ज्यादा फेमस है। इस मार्केट, यहां के कपड़े और लड़कियों पर तो गाना भी बन चुका है। अगर आपको भी कुछ स्टाइलिश और किफायती दामों पर खरीदना है तो आप इन मार्केट्स से जाकर शॉपिंग कर सकते हैं।
-
सरोजिनी नगर- लड़कियों के लिए शॉपिंग का फेवरेट मार्केट है दिल्ली का सरोजिनी नगर। यहां हर सीजन में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंचती है। सरोजनी नगर को दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध और सस्ता बाजार माना जाता है। यहां आपको एक से एक स्टाइलिश टॉप, ड्रेस, पर्स, जीन्स और जूते चप्पल मिल जाएंगे। सरोजनी नगर से आप घर को सजाने की शॉपिंग भी कर सकते हैं।
-
कमला नगर- कॉलेज जाने वाली लड़कियों को दिल्ली का कमला नगर बाजार भी खूब पसंद आता है। इस मार्केट में बहुत ही सस्ते दामों पर चीजें मिल जाती हैं। कमला नगर मार्केट में काफी छूट पर ब्रैंडेड कपड़े भी मिलते हैं। वहीं स्ट्रीट शॉपिंग का भी यहां मजा ले सकते हैं। अगर आपको भी 200 रुपए में स्टाइलिश टॉप खरीदने हैं तो आप कमला नगर मार्केट जा सकते हैं।
-
गांधी नगर मार्केट- दिल्ली का गांधीगनर मार्केट एशिया का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट है। यहां आपको सारी चीजें बड़े ही सस्ते दामों पर मिल जाती हैं। हालांकि यहां होलसेल खरीददार ज्यादा पहुंचते हैं। आप 50 रुपये में टी-शर्ट और टॉप खरीद सकते हैं।
-
राजौरी गार्डन- दिल्ली का राजौरी गार्डन मार्केट भी काफी फेमस है। यहां बड़े डिजाइनर शोरूम हैं। जहां आप एक से एक शानदार कपड़े खरीद सकते हैं। इसके अलावा राजौरी गार्डन में आपको स्ट्रीट पर भी कई शॉप मिल जाएंगी। जहां से आप किफायती दामों पर शॉपिंग कर सकते हैं। यहां ब्रांडेड कपड़ों की कॉपी भी कम कीमत पर मिलती है।
35 की उम्र के बाद चेहरे पर जरूर लगाना शुरू कर दें ये एक चीज, सालों जवान और खूबसूरत बनी रहेंगी














