भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड
समाज में पनप रही बुराइयों को दूर करने का लिया संकल्प
बुढ़ाना शेख सिद्दीकी जागरुक मंच का गठन करके समाज में फैल रही बुराइयों को समाप्त करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। समाज के वरिष्ट लोगों ने बैठक करके शादी ब्याह आदि में पनप रही गलत कुरीतियों को समाप्त करने एवम शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता अभियान चलाने के लिए रूप रेखा बनाई गई। बैठक का आयोजन शेख सिद्दीकी जागरुक मंच मौ0जावेद सिद्दीकी के निवास पर आयोजित की बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद शरीफ अहमद सिद्दीकी तथा संचालन अब्दुल नासिर सिद्दीकी ने किया। बैठक में कमटी का गठन करने हुए अध्यक्ष के लिए रोशन सिद्दीकी व उपाध्यक्ष के मोहम्मद राफे सिद्दीकी महासचिव अब्दुल नासिर सिद्दीकी जोहरे वालों को चुना गया।
मौ0हारु व जावेद सिद्दीकी ज्वाइंट खजांची बनाया गया है।मीडिया प्रभारी शहजादा सिद्दीकी और मोहम्मद हुसैन सिद्दीकी को नियुक्त किया गया ।
ग्रुप के प्रवक्ता मोहम्मद सबील सिद्दीकी को दायित्व दिया। इस दौरान अब्दुल नासिर जोहरा, मौ0जावेद , मौ0शानू , मौ0शहजादा , मुहम्मद हुसैन मेरठ, मुहम्मद राफे, मौ0इरशाद , मौ0इरफान , मौ0शमशाद, मुहम्मद बाबर, फारूक,इल्यास,सबील,अहसान ,मोहम्मद शोकीन, मुहम्मद हारून मुवाना, नसीम,मुहम्मद शकील शैख आदि का विशेष रूप से उपस्थित रहे।














