शामली पुलिस अलर्ट, नो-पार्किंग में खड़े 25 वाहनों के चालान

शामली त्योहारों के सीजन को देखते हुए शामली पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रही है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने गुरुवार को नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बीच सड़क और किनारे अवैध रूप से खड़े 25 वाहनों के चालान काटे गए।धीमानपुरा फाटक से वर्मा मार्केट तक हुई कार्रवाईट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर (TI) लाल विराट के नेतृत्व में चली इस मुहिम के दौरान धीमानपुरा फाटक से लेकर वर्मा मार्केट तक सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों की जांच कर उन पर कार्रवाई की गई। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

नियमों के पालन के लिए चालकों को किया जागरूक

TI लाल विराट ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा।चालान काटने के साथ-साथ पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी पार्क न करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts