शामली , दूधसागर नेशनल मेहसाणा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (अमूल) के तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शामली-मुंडेट कलां स्थित दूध अवशीतन केंद्र पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विवेक शर्मा (स्टेट कोऑर्डिनेटर – SPCDF) , प्लांट ओनर उदयवीर निर्वाल , एम सी si शामली इंचार्ज मोनू बालियान एवं एम सी सी बुढ़ाना इंचार्ज अजय कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों एवं अन्य प्रतिभागियों ने वर्चुअल माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण में सहकारिता की भूमिका पर प्रकाश डाला गया
इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा सहकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।















