शादी उम्र भर का रिश्ता होता है, लेकिन कई बार कपल के बीच धीरे-धीरे उदासीनता बढ़ती जाती है. ये एक समय पर जाकर दरार बन सकती है. एक खुशहाल लॉन्ग टर्म रिश्ते के लिए जरूरी कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें.
कभी साथ में मिलकर करें काम: आज के समय में हस्बैंड-वाइफ दोनों ही वर्किंग हैं. ऐसे में घर की जिम्मेदारियां किसी एक की नहीं होनी चाहिए. दोनों मिलकर साथ काम करें. अगर वाइफ काम न भी करती हो, फिर भी उनके साथ हाथ बंटाना चाहिए. पार्टनर्स को एक दूसरे के एफर्ट की तारीफ करना नहीं भूलना चाहिए.
खास मौकों को बनाएं और खास: अपनी शादी में गर्मजोशी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि स्पेशल मौकों को न भूलें. अगर भूल भी जाएं तो उसमें भी सुधार करना चाहिए. इसी के साथ अपने पार्टनर के लिए आप खास दिनों को और भी खास बनाना नहीं भूलना चाहिए. छोटा सा एफर्ट आपके रिश्ते को मजबूत बनाए रखता है.
छोटे-छोटे गिफ्ट देते रहें: हस्बैंड-वाइफ को कई बार बिना किसी वजह के भी एक दूसरे को गिफ्ट देते रहना चाहिए. इसकी कीमत कोई मायने नहीं रखती है. ये प्यार दिखाने का एक खूबसूरत तरीका होता है. भले ही आप एक छोटा फ्लावर ही क्यों न गिफ्ट करें.

डेट करना बंद न करें: शादी को अगर उम्र भर चलाना हो और खुशहाल रहना हो तो जरूरी है कि रिश्ते में स्पार्क बना रहे. इसके लिए जरूरी है कि आप कभी डेट करना बंद न करें. कहीं जाएं और सुकून से कॉफी की सिप लें. लॉन्ग ड्राइव पर चले जाएं. किसी पार्क में बैठकर ढेर सारी बातें करें.














