वोकल फॉर लोकल, नशामुक्त भारत और स्वच्छता… मन की बात में क्या बोले PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात का 137वां एपिसोड संबोधित किया. उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा मंच है, जहां हम देशवासियों के इनोवेटिव आइडियाज पर चर्चा करते हैं. पीएम मोदी ने एक वाक्या शेयर किया. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर किसी ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें बताया गया था कि एकादशी के दिन इतिहास को रोचक बनाने के अपना प्रयास को शुरू कर रहा हूं, सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया कि ये आइडिया बहुत ही सिंपल है. एक वेबसाइट पर जाएं और कोई भी एक वर्ष चुन लें. यहां आपको आसानी से पता चलेगा कि उस समय भारत के किस हिस्से पर किसका शासन था.पीएम मोदी ने कहा कि मुझे भी ये विचार अच्छा लगा और इसके बारे में और अधिक जानकारी ली. पीएम मोदी ने कहा, “ये काम मुंबई के रहने वाले कृष्णा ने किया है. कृष्णा ने वेबसाइट का नाम भी बहुत सिंपल रखा है. इसका नाम WWW.BHARATRAJYA.com है.”

‘नशामुक्ति के लिए अभियान देश में तेजी से बढ़ रहा’

प्रधानमंत्री ने कहा, “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत… यह अभियान इस समय पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसका लक्ष्य बिलकुल साफ है- नशामुक्त युवा, drug free india.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस साल ‘सूर्यपथ तिरंगा’ के जरिए हमारा तिरंगा दुनिया-भर की एक अनोखी यात्रा पर निकला. Fiji के सुवा में सूरज की पहली किरण के साथ तिरंगा फहराया गया. पीएम मोदी ने कहा, “लाखों माताओं-बहनों को ‘PM स्वनिधि योजना’ से नई ताकत मिल रही है.’महिला सशक्तिकरण’ के इस पहलू की उतनी चर्चा नहीं होती, जितनी होनी चाहिए. ‘PM स्वनिधि योजना’ की लाभार्थियों में करीब 46 प्रतिशत महिलाएं हैं. यानी देशभर में लगभग 35 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपने कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं.”

दो युवा निकले सफाई पर

पीएम मोदी ने कहा, “उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक गांव है- पटवाई. वहां आकाश और रोहन नाम के दो दोस्तों ने देखा कि उनके आसपास का इलाका गंदगी से भर गया है. बस, फिर क्या था, आकाश और रोहन ने कचरे के बैग उठाए और सफाई के लिए निकल पड़े. धीरे-धीरे दूसरे युवा भी उनके साथ जुड़ने लगे. एक Team भी बन गई. जिसका नाम है-‘क्लीन-अप पटवाई’.ये युवा अब तक चार गंगा घाटों को साफ कर चुके हैं. एक टन से ज्यादा Plastic कचरा हटा चुके हैं. इस बार श्री अमरनाथ जी की यात्रा में भी, स्वच्छता और जनभागीदारी की ऐसी ही प्रेरक तस्वीर देखने को मिली. कठिन रास्तों पर, हजारों स्वच्छता कर्मी दिन-रात सेवा में जुटे रहे. इस वर्ष यात्रा के दौरान, 400 Metric टन से ज्यादा कचरे को collect और process किया. स्वच्छता के इस अभियान में श्रद्धालु भी भागीदार बने.16 हजार से ज्यादा यात्रियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया.”

नागालैंड की वेसालु की चर्चा

पीएम मोदी ने कहा, “कभी-कभी हमारा एक छोटा सा शौक, जीवन में एक बड़ी संभावना का रास्ता खोल देता है. नागालैंड के Phek जिले की वेसालु पुरो जी की यात्रा भी कुछ ऐसी ही है. वेसालु जी किसान परिवार में पली-बढ़ीं. बचपन से उन्होंने अपने माता-पिता को खेती करते देखा था और उन्हें खुद फूलों से बहुत लगाव था. साल 2021 में उन्होंने इसी शौक के साथ छोटे स्तर पर फूल उगाने की शुरुआत की. धीरे-धीरे उन्होंने इसमें एस संभावना दिखाई देने लगी और उन्होंने अपने इस शौक को आगे बढ़ाने का फैसला लिया.”

वोकल फॉर लोकल की अपील दोहराई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्योहार के सीजन के करीब आने पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा और दिवाली करीब है. ऐसे में हमें वोकल फॉर लोकल को भी अपने ध्यान में रखना है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts